मौसम विभाग
मौसम विभाग

आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना

रायपुर।आज शाम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बादल गरजने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 16 से 20 मार्च तक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों में तेज अंधड़ चलने की संभावना हैं कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना भी जताई गई है। आज 16 मार्च को कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार, रायपुर, बेमेतरा, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, कांकेर और राजनांदगांव जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज अंधड़ चल सकती है।

17 मार्च को जशपुर,सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा,रायपुर में तेज अंधड़ के साथ बादल गरजेंगे कुछ स्थानों में भारी बारिश भी संभावित है। वहीं 18 मार्च को भी बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, कबीरधाम सहित कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने व बादल गरजने की संभावना है। 19 और 20 मार्च को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी, बारिश से तापमान में कमी के आसार भी हैं।

See also  10 जनवरी से पहले छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार, दो से तीन मंत्री लेंगे शपथ

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर