रायपुर। विवादों में रहे क्वींस क्लब को फिर से सील कर दिया गया है। गृह निर्माण मंडल द्वारा यह कार्रवाई की गई है। मंडल के अधिकारियों ने बताया कि उत्पाद शुल्क नहीं भरने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

बता दें कि क्वींस क्लब, हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर संचालित है और प्रशासन को बिना बताए नाम बदलकर क्लब का संचालन किया जा रहा था। लॉकडाउन के समय से ही विवादों में रहे क्वींस क्लब में दो बार फायरिंग हो चुकी है। क्लब को सील करने के पहले हाउसिंग बोर्ड द्वारा नोटिस भी जारी किये गए, मगर वर्तमान क्लब संचालक द्वारा किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  CG Crime News : जरूरी दस्तावेजों का उपयोग कर बैंक में खोले कई फर्जी खाते, फिर ऑनलाइन सट्टे के लिए करने लगे करोड़ों का लेनदेन…11 गिरफ्तार