रायपुर। पूर्व सीएम और राजनांदगांव के लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल सोमवार को नांदगांव के ग्राम खुटेरी में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलम में पहुंचे। यहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। यहां बघेल और अन्य नेताओं की मंच पर मौजूदगी में ही कार्यकर्ताओं ने जमकर भड़ास निकाली। एक नेता ने रोकने का प्रयास किया तो सामने बैठे लोगों ने बोलने दो बोलने दो के नारे लगाए।

माइक संभालते ही फूट पड़े दाऊ

दरअसल कांग्रेस के पुराने कार्यकर्त्ता और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र दाऊ ने इस दौरान जैसे ही माइक संभाला, मानो वे उबल पड़े। उन्होंने जोर देकर कहा कि पांच साल तक यहां बैठे किसी का एक भी काम हुआ क्या? भीड़ ने आवाज लगाई- नहीं हुए। कांग्रेस नेता सुरेंद्र दाऊ ने कहा पांच साल में कार्यकर्ताओं का काम और सम्मान दोनों नहीं हुआ। पांच साल एक ही नेता दिखा, आज वह गायब हो गया। मेरी बाते यदि बुरी लगी हो तो मुझे पार्टी से निष्कासित कर दें। पांच साल हम आप से मिलने के लिए तरस गए।

See also  लापरवाहीः जिला व पुलिस प्रशासन नींद में, ट्रक में छिपकर हैदराबाद से राजनांदगांव पहुंचे 50 से ज्यादा मजदूर, बढ़ सकता है कोरोना संक्रमण का खतरा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने ही मंच से इस नेता ने पिछली सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई। कार्यकर्ता ने कहा कि, 5 साल तक हमारी सरकार रही और तब सबसे ज्यादा हम ही प्रताड़ित रहे। मुख्यमंत्री से मिलना तक मुश्किल था। तब कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं थी। आज कार्यकर्ताओं की याद आई है।

सिर्फ दरी उठाने की ही जिम्मेदारी है क्या..?

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र दाऊ मंच पर आए और माइक संभालते ही फूट पड़े। उन्होंने कहा कि, पंच, सरपंच की दरी उठाने की ही जिम्मेदारी है क्या? अगर भिलाई-दुर्ग में पंचायत के चुनाव होंगे तो हम वहां भी काम करने के लिए तैयार हैं।

अब तक केवल बंद कमरे में हुआ चिंतन-मनन

उन्होंने कहा कि, 5 साल बहुत से हमारे नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लेकर चिंतन-मनन किया। क्या इसमें हम कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। इन लोगों ने बंद कमरे में बैठकर चिंतन-मनन किया। हम इस बात को डंके की चोट पर कहते हैं कि किसानों को भाजपा की सरकार 3100 रुपए धान के दे पा रही है, वो भूपेश बघेल की देन है।

See also  Manipur Violence - तीन घंटे की बैठक में PM की चुप्पी पर चिंता, CM को हटाने की मांग

सुरेंद्र दाऊ ने कहा कि, मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि 5 साल हमारी सरकार रही। एक कार्यकर्ता यहां उठकर कह दें कि 5 साल में उनका एक भी काम हुआ हो। हमारे दुख-तकलीफ, बहू-बेटा का ट्रांसफर में कोई साथ नहीं दिया, सिर्फ प्रताड़ित किया गया।

उन्होंने कहा कि, आज मंच पर नई फोटो दिख रही है, लेकिन 5 साल पहले दूसरे नेताओं की तस्वीर मंच पर लगी होती थी। नवाज खान का नाम न लेते हुए सुरेंद्र ने आगे कहा कि अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने यहां से 5 विधानसभा चुनाव जितवाया है तो उन्हीं को यहां बुलाओ, ये चुनाव भी जितवा दें। कार्यकर्ताओं की आपको जरूरत ही नहीं पड़ेगी। अगर मैं कुछ गलत कह रहा हूं तो पार्टी चाहे तो मुझे निष्कासित कर दे। मैं कार्यक्रम में बाधा नहीं पहुंचाना चाहता हूं, लेकिन 5 साल हमको मिलने का मौका ही नहीं मिला। इसी के चलते हम विधानसभा चुनाव हारे। इसके लिए हम सब कार्यकर्ताओं को चिंतन करने की जरूरत है।

See also  CG Politics : GST की बकाया राशि को लेकर सियासत शुरू, CM बघेल ने किया ये ट्वीट

यह पहली बार है कि मंच पर ही पूर्व CM बघेल को ऐसी स्थिति​ का सामना करना पड़ा। बता दें कि भूपेश बघेल राजनांदगांव में लगातार विधानसभाओं का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर