मास्को। Vladimir Putin wins Russian Presidential elections: 71 साल के व्लादिमीर पुतिन ने रूस के राष्ट्रपति चुनाव में 5वीं बार रिकॉर्ड जीत हासिल की है। केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, पुतिन को अब तक 87 फीसदी वोट हासिल हुए हैं। यह तब है जब महज 60 फीसदी क्षेत्रों में वोटों की गिनती पूरी हो सकी है। इसे सोवियत रूस के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत बताई जा रही है। आयोग के अनुसार, 74.22 फीसदी वोटिंग हुई थी, जो 2018 के मुकाबले 6.72 फीसदी अधिक है।

Vladimir Putin wins Russian Presidential elections: दूसरे नंबर पर निकोलाई खारितोनोव रहे

Vladimir Putin wins Russian Presidential elections: दूसरे नंबर पर निकोलाई खारितोनोव रहे। उन्हें 3.86 फीसदी वोट मिले। इसी तरह 3.76 फीसदी वोटों के साथ व्लादिस्लाव दावानकोव तीसरे और और 2.97 फीसदी वोटों के साथ लियोनिद स्लटस्की चौथे स्थान पर रहे।

Vladimir Putin wins Russian Presidential elections: चुनाव में यही चार उम्मीदवार लड़ रहे थे। पुतिन ने अगले 6 साल का कार्यकाल आसानी से सुरक्षित कर लिया है। इसके बाद वह जोसेफ स्टालिन से आगे निकल गए हैं। इसके साथ पुतिन 200 सालों से अधिक के रूस के इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता बन जाएंगे।

See also  अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ठीक करने वाली दवा को मिली एफडीए से मंजूरी

Vladimir Putin wins Russian Presidential elections: जीत के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को पश्चिम को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि रूस और अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो सैन्य गठबंधन के बीच सीधे संघर्ष का मतलब होगा कि धरती तीसरे विश्व युद्ध से एक कदम दूर है। लेकिन शायद ही कोई ऐसा होगा जो यह चाहता हो।

Vladimir Putin wins Russian Presidential elections: अमेरिका पर किया पलटवार

Vladimir Putin wins Russian Presidential elections: पुतिन ने चुनाव की अमेरिकी की आलोचना को भी खारिज कर दिया। पुतिन ने कहा कि अमेरिकी चुनाव लोकतांत्रिक नहीं थे और डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ राज्य शक्ति के उपयोग की आलोचना की। पुतिन ने कहा वहां जो हो रहा है उस पर पूरी दुनिया हंस रही है। दरअसल, अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति चुनाव को गैर लोकतांत्रिक बताया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर

See also  महाराष्ट्र: अगाड़ी गठबंधन को लग सकता है बड़ा झटका, कांग्रेस-NCP के 15 विधायकों को तोड़ने की तैयारी