लखमा और बैज
लखमा और बैज

लखमा और बैज के मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म

रायपुर। कवासी लखमा और पीसीसी चीफ दीपक बैज की दावेदारी के बीच फंसे बस्तर सीट के पेंच को आपस में सुलझाना चाहते है ! बस्तर लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच आज पूर्व मंत्री और विधायक कवासी लखमा पीसीसी चीफ दीपक बैज से मिलने उनके घर पहुंचे । सियासी गिलयारों में चर्चा है कि कवासी लखमा चाहते हैं कि बस्तर से उनके बेटे को सांसद का टिकट मिल जाए। इसके लिए लखमा ने AICC में अपने बेटे की दावेदारी पेश की है और इसी सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव में जीतकर आए दीपक बैज ने भी अपनी दावेदारी पेश की है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 6 सीटों पर अपने कैंडिडेट का ऐलान किया है। अब तक 5 सीटों पर नाम फाइनल नहीं किया जा सका है। इस बीच जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा अपने बेटे हरीश लखमा के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे हैं। वहीं इस सीट पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी दावेदारी ठोकी है। अब इन सबके बीच दोनों नेताओं ने मुलाकात की है। मुलाकात के बाद अब सियासी गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि, दोनों में से कोई एक नेता मान गया है। हालांकि दोनों ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है।

See also  बड़ी खबरः मंत्रालय और सीमार्ट केंद्रों में खुलेंगे मिलेट्स कैफे, प्रधानमंत्री ने किया था आग्रह

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस को दोनों नेताओं के बीच आगामी लोकसभा चुनाव के रणनीतियों पर चर्चा की है। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने कहा, इस बार हम सब और अधिक मजबूत से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और न्याय की गारंटी को जन-जन तक पहुंचाने में अवश्य सफल होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर