रायपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट दो दिन के दौरे पर कल छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे कल 21 मार्च को दोपहर नियमित विमान से आने के बाद एयरपोर्ट से ही कार द्वारा पलारी, कसडोल, गिदौरी, रामगढ़ होकर जांजगीर जाएंगे। जहां कार्यकताओं की बैठक और चुनावी सभा लेंगे। सचिन रात को बिलासपुर में रात्रि विश्राम के साथ स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

अगले दिन 22 मार्च को सुबह रायपुर आने के बाद सचिन पायलट राजीव भवन में रायपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और इसके बाद 4.30 के विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Weather Update : इस बार मानसून 10 दिन पहले! 27 मई को ही भीगने लगेगा केरल, इस तारीख से सराबोर होगा छत्तीसगढ़