Lok Sabha Election 2024 में केंद्र सरकार द्वारा आम लोगों को भेजे जा रहे ‘विकसित भारत’ टाइटल वाले वॉट्सऐप संदेश पर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है। इसी के साथ ही चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को इसको लेकर एक नोटिस तक जारी कर दिया है।

दरअसल, आयोग ने वॉट्सऐप पर विकसित भारत मैसेज की डिलीवरी तुरंत रोकने का निर्देश दिया है। मामले पर मंत्रालय से अनुपालन रिपोर्ट तत्काल मांगी गई है। आयोग को कई शिकायतें मिली थीं कि आम चुनाव 2024 की घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद नागरिकों के फोन पर ऐसे संदेश अभी भी भेजे जा रहे हैं।

हालांकि, इसके जवाब में आईटी मंत्रालय ने आयोग को सूचित किया कि यद्यपि पत्र आचार संहिता लागू होने से पहले भेजे गए थे, उनमें से कुछ प्रणालीगत और नेटवर्क सीमाओं के कारण संभवतः देरी से लोगों तक पहुंचे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  10 जुलाई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, 40 हजार प्रकरणों की होगी सुनवाई, 322 खण्डपीठों का गठन, विशेष न्यायाधीश की नियुक्ति