उधम सिंह नगर। Baba Tarsem Singh Shot Dead: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में गुरुवार सुबह नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सुबह साढ़े 6 बजे की है। दो बाइक पर सवार हमलावरों ने डेरे के अंदर बाबा तरसेम सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग की। सिंह को खटीमा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Baba Tarsem Singh Shot Dead: उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मंजूनाथ टीसी ने बताया कि फरार हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आशंका है कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या करने के लिए हमलावरों ने फुल प्रूफ इंतजाम किया था। प्लानिंग के तहत वे सुबह डेरा पहुंचे और गोली मारकर फरार हो गए।

Baba Tarsem Singh Shot Dead: पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। हत्यारे पगड़ी पहने हुए हैं। एक शख्स की पगड़ी सफेद तो दूसरे हमलावर की पगड़ी काले रंग की है। एक ने जींस पहना है तो दूसरे ने लोअर पहन रखा है। बाइक के पीछे नीले रंग का बैग भी बंधा है।

See also  लखनऊ में बड़ा हादसा: पुरनिया के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए छत से कूदे छात्र, सीएम योगी ने दिए तुरंत रेस्क्यू के आदेश

Baba Tarsem Singh Shot Dead: घटना की जांच के लिए बनी एसआईटी

Baba Tarsem Singh Shot Dead: उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि हमें सुबह 7 बजे के आसपास बाबा तरसेम सिंह की हत्या की सूचना मिली। घटना की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय ने एक एसआईटी का गठन किया है। इसमें एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के अधिकारी शामिल होंगे।