विचाराधीन बंदी फरार
विचाराधीन बंदी फरार

प्रदीप आदिनाथ फालके कोर्ट में पेशी के दौरान फरार हो गया

रायपुर। कोर्ट परिसर से पेशी में लाने वाले विचाराधीन कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की सख्ती नहीं होने से लगातर बंदियों के फरार होने की घटनाएं बढ़ी है, इसके बाद भी पुलिस के अलर्ट नहीं होने का फायदा बंदी उठा रहे है। एनडीपीएस एक्ट में रायपुर जेल में बंद विचाराधीन कैदी प्रदीप आदिनाथ फालके कोर्ट में पेशी के दौरान चमका देकर फरार हो गया।

कल शाम को रायपुर कोर्ट में लॉकअप से कोर्ट रूम जाने के दौरान दो आरक्षकों को चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपी अहमदनगर महाराष्ट्र का निवासी था। राजस्व महानिदेशालय( डी आर आई ) ने 2 महीने पहले गिरफ्तार किया था। एसएसपी रायपुर संतोष सिंह ने इस मामले में 2 आरक्षकों को निलंबित किया है। आरोपी की फरारी का मामला सिविल लाइन थाने में दर्ज कर लिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  JEE Main NEET 2020: छत्तीसगढ़ के मंत्री अमरजीत भगत सहित गैर-भाजपा शासित राज्यों की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा विचार