बीजापुर बंद
बीजापुर बंद

नक्सलियों के जारी पर्चे से दहशत

बीजापुर। विगत 3 महीने में 15 बेकसूर आदिवासी ग्रामीणों को मारे जाने के विरोध में बस्तर में नक्सलियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आज बीजापुर बंद का आह्वान किया है। दरअसल 4 दिन पहले पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने एक पर्चा जारी किया था, जिसमें धमकी दी गई है कि अगर दुकाने खुली रही, गाड़ियां चली तो इसके जिम्मेदार वे लोग खुद होंगे। नक्सली पर्चे के दहशत के चलते बीजापुर में आज दुकानें और बसें पूरी तरह बंद रही।

नक्सलियों के बंद को लेकर बस्तर में पुलिस फोर्स भी अलर्ट मोड़ पर है। नक्सलियों की ओर से जारी पर्चे में लिखा है कि बीजेपी की सरकार आने के बाद बस्तर के बीजापुर में पुलिस ने 3 महीने के अंदर 15 बेकसूर आदिवासी ग्रामीणों को मारा है। आदिवासी ग्रामीणों के खिलाफ नरसंहार जारी है। अब सरकार के खिलाफ माओवाद पार्टी 30 मार्च को बीजापुर जिला बंद का आव्हान कर रही है।

See also  CM Jandarshan: मुख्यमंत्री निवास में 12 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर