आग
आग

रायपुर। रायपुर के भारत माता चौक के पास स्थित बिजली कंपनी CSPDCL के मुख्य गोडाउन में आग लगने से बिजली कंपनी को 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग लगने से चार हजार ट्रांसफॉर्मर, मीटर, कंडक्टर, वायर और ऑयल जलकर खाक हो गया।

घटना स्थल पर आज सुबह कलेक्टर डॉ गौरव सिंह पहुंचकर आगजनी के राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के निर्देश भी दिए है। बता दें कि कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर ही जाकर मुआवजे राशि का वितरण किया जा रहा। जिसमे 40 परिवारों को 3 लाख 60 हज़ार रुपए की राहत राशि का वितरण किया गया।

लगभग 9 घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

बता दें शुक्रवार की दोपहर करीब 1.30 बजे लगी भीषण आग पर रात 11 बजे तक 30 से 40 फायर ब्रिगेड काबू पा सकीं। देर रात तक एसएसपी, कलेक्टर, फायर फाइटिंग प्रभारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। देर रात भी हल्की लपटों को बुझाने का काम चलता रहा। इलाके की बिजली भी बंद कर दी गई थी।

See also  राजधानी में मवेशियों की धरपकड़ अभियान में नाकाम हो रहा एनआरडीए

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर