टीआरपी डेस्क। माओवादियों द्वारा लगाए आईईडी की चपेट में आकर एसटीएफ के दो जवानों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। यह घटना सुबह पांच से छह बजे के बीच की हा। जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। हालांकि दोनों जवानों की हालत खतरे से बाहर है।

मिल रही जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीडिया के जंगलों में माओवादियों के लगाए आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए।

जवानों के नाम आरक्षक शिवलाल मंडावी व आरक्षक मिथिलेश मरकाम है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  मन की बातः नेचर फॉर्मिंग के लिए छत्तीसगढ़ में असीम संभावनाएं, खाद्यान्न उत्पादन बढ़ोत्तरी में हमारे राज्य का भी महत्वपूर्ण योगदान