रायपुर। कल कुम्हारी में हुए भीषण बस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 15 से अधिक लोग घायल हो गए। गृहमंत्री विजय शर्मा व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय घायलों से मुलाकात कर चुके हैं।

वहीं सीएम साय ने घायलों से मुलाकात के बाद हादसे के पीड़ियों के लिए मुआवजे व नौकरी दिए जाने की घोषणा की है। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कुम्हारी की घटना को लेकर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने घटना को दुखद जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं ना हो इसकी कोशिश करनी चाहिये।

इस घटना को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए एम्स को निर्देशित किया है। साथ ही कंपनी ने 10 लाख रुपए मुआवजा राशि की घोषणा की है। वहीं मृतक परिजनों में से परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  CG Weather Update : प्रदेश में बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में लू पढ़ने की संभावना