केदार कश्यप
केदार कश्यप

केदार कश्यप ने X पर कवासी लखमा का वीडियो पोस्ट किया

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले दोनों प्रमुख पार्टियों के नेताओं का शब्दबाण और आग उगलने लगा है। मंत्री केदार कश्यप ने कवासी लखमा को ‘छत्तीसगढ़ का राहुल गांधी’ करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने 4 जून को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के साथ ही कांग्रेस पार्टी के अंतिम संस्कार की बात कही है।

मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर कवासी लखमा का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी में नेता नहीं नमूने भरे पड़े हैं। मोदी जी के ऊपर कांग्रेसियों के प्रहार करने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता में मोदी जी के प्रति सम्मान बढ़ता रहेगा। कांग्रेसियों को समझ आ गया है कि कांग्रेस पार्टी मरणासन्न अवस्था पर है। 4 जून को कांग्रेस पार्टी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  पहुंचविहीन कस्तुरमेटा पहुंचे केदार कश्यप, पहली बार नारायणपुर तक मिलेगी नियमित बस सेवा