Congress
Congress

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों के नेताओं की बयानबाजी, आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस में अंतर्कलह कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से राजनांदगांव के लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल एक बार फिर अपनों से घिर गए हैं। बघेल के खिलाफ एक बार फिर लेटर बम फूटा है। दरअसल राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश सिंह बैस ने भूपेश बघेल और रायपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चिठ्ठी लिखी है।

दोनों पार्टी को नुकसान पहुंचाते थे : राकेश सिंह बैस

बैस ने भूपेश बघेल और रायपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय दोनों पर आरोप लगाया है कि दोनों वरिष्ठ नेता अपने फायदे के लिए पार्टी को नुकसान पहुंचाते थे। लोकसभा चुनाव के पहले बघेल एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं।

बता दें इससे पहले एआइसीसी मेंबर अरुण सिंह सिसोदिया ने बघेल के खिलाफ प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज को चिठ्ठी लिखी थी। अब बघेल की शिकायत हाइकमान से की गई है।

See also  Chaitanya Baghel: भूपेश बघेल ने बेटे चैतन्य से की मुलाक़ात, परिवार सहित ईडी ऑफिस पहुंचे पूर्व सीएम

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर