नई दिल्ली। BJP के मेनिफेस्टो पर राहुल और प्रियंका गांधी ने सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने कहा, ‘भाजपा के मेनिफेस्टो और नरेंद्र मोदी के भाषण से दो शब्द गायब हैं – महंगाई और बेरोज़गारी।’ वहीं प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘इनका असली manifesto है ‘संविधान बदलो पत्र।’

राहुल गाँधी ने X पर ट्वीट कर लिखा है कि लोगों के जीवन से जुड़े सबसे अहम मुद्दों पर भाजपा चर्चा तक नहीं करना चाहती।

INDIA का प्लान बिलकुल स्पष्ट है – 30 लाख पदों पर भर्ती और हर शिक्षित युवा को 1 लाख की पक्की नौकरी.

युवा इस बार मोदी के झांसे में नहीं आने वाला, अब वो कांग्रेस का हाथ मज़बूत कर देश में ‘रोज़गार क्रांति’ लाएगा.

प्रियंका गांधी ने क्या लिखा है

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि, ‘भाजपा का “संकल्प पत्र” तो दिखावा है। इनका असली manifesto है ‘संविधान बदलो पत्र’ गली-गली, राज्य दर राज्य भाजपा के नेता, भाजपा के प्रत्याशी संविधान बदलो पत्र लेकर घूम रहे हैं और भाषणों में बाबासाहेब के संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं।

See also  IMD Alert : दिल्ली में बाढ़ के चलते हालात गंभीर, लाल किले के पास पहुंचा जलसैलाब, येलो अलर्ट जारी

याद रखिए, देश विरोधी, समाज विरोधी, लोकतंत्र विरोधी ये सारे षड्यंत्र बीजेपी पहले नीचे से ही शुरू करती है। शुरूआत में सबसे ऊपर के नेता पब्लिक के सामने संविधान की कसमें खाएँगे मगर रात में संविधान को खत्म करने की पटकथा लिखते हैं. बाद में पूरी सत्ता पाने पर संविधान पर हमला करेंगे।

बाबा साहेब का संविधान भारत की आत्मा है। हमारा संविधान देश के करोड़ों लोगों को सम्मान से जीवन जीने का हक देता है। संविधान लोकतंत्र के केंद्र में आम अवाम को रखता है।

आज हम सबको एकजुट होकर भाजपा के ‘संविधान बदलो मिशन’ को खारिज करना होगा और डंके की चोट पर कहना होगा देश संविधान से चलेगा और हम सब संविधान बदलने की मंशा रखने वालों को मिलकर हरायेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  नगरीय निकाय चुनाव BREAKING : कांग्रेस का घोषणा पत्र हुआ जारी, शामिल हैं 30 बिंदु