कांग्रेस
कांग्रेस

स्मृति ईरानी की उपस्थिति में BJP में शामिल होने की खबर

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेटी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पहले सुबह खबर आयी थी कि कांग्रेस के राज्य सह-समन्वयक विकास अग्रहरि केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए है।

इसी पर अब विकास अग्रहरि ने वीडियो जारी कर कहा है कि ‘मैं किसी काम से सांसद जी (स्मृति ईरानी) से मिलने गया था, वहां मुझे पटका पहनाकर तस्वीर खींच ली गई और फिर बताया गया कि मैंने BJP जॉइन कर ली है। मैं इस खबर का खंडन करता हूं, मैंने BJP जॉइन नहीं की है। मैं कांग्रेस में ही हूं।”


Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  गरीब व किसान विरोधी है मोदी सरकार का बजट- कांग्रेस