cg lok sabha

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिग्गजों का दौरा लगातार जारी है। इसी बीच तीसरे चरण के लिए प्रत्याशियों की सूची अब स्पष्ट हो गई है।

बता दें सोमवार को तीसरे चरण के लिए नाम वापसी के बाद अंतिम दिन था। तीसरे चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ में 168 प्रत्याशी मैदान में हैं।

7 मई को होगा मतदान

राज्य निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि नाम वापसी के अंतिम दिन 22 अप्रैल को कुल 19 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। तीसरे चरण के कुल प्रत्याशियों में 142 पुरुष व 26 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान सात मई को आयोजित होगा।

देखें हाईप्रोफाइल सीटों पर प्रत्याशियों को लिस्ट

इस लोकसभा चुनाव में हाईप्रोफाइल सीट रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल बनाम विकास उपाध्याय, दुर्ग से विजय बघेल बनाम राजेंद्र साहू, कोरबा से सरोज पांडेय बनाम ज्योत्सना महंत के बीच रोचक मुकाबला होगा। तीसरे चरण के चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यालय ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरु कर दिया है।

See also  CG Dhan Kharidi 2023-24 : राज्य में अब तक 63.22 लाख टन धान की समर्थन मूल्य पर हुई खरीदी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर