रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत चुनावी शोरगुल थम जाएगा। दूसरे चरण के तहत राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर सीटों में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

इस बीच अति संवेदनशील इलाकों के लिए जैसे आमामोरा ओंड के लिए हेलीकॉप्टर से मतदान दल को रवाना कर दिया गया है। कलेक्टर ने सभी को गुलाब फूल भेंट कर शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अति संवेदनशील क्षेत्रों जैसे आमामोरा ओंड के लिए हेलीकॉप्टर से मतदान दल को रवाना किया और उन्हें गुलाब फूल भेंट कर शुभकामनाएं दी। दोनों बूथ में वोटिंग के लिए 6 दलों के अलावा उतने ही संख्या में रिजर्व दल को भी रवाना किया गया है। जिनमें कुल 12 दलों को प्रशासन ने 48 घंटे पहले रवाना कर दिया है। पुलिस परेड ग्राउंड में सेना के हेलीकॉप्टर से उन्हे रवाना किया गया है।

पिछले लोकसभा चुनाव में हुए 76 प्रतिशत से इस बार ज्यादा करने का लक्ष्य हासील होगा। महीने भर पहले से हमने जागरूकता के अभियान चलाए हैं और विभिन्न माध्यमों से यह अभियान सतत जारी रहा।

See also  Loksabha Election 2024: कांग्रेस को बड़ा झटका, इस तेजतर्रार प्रवक्ता ने पार्टी छोड़ी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर