टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर लोकसभा से बड़ी खबर सामने खबर आ रही है कि कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने आज सोमवार को अपना नाम वापस ले लिया है।

अक्षय कांति बम के इस कदम से कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ही उन्हें इंदौर से टिकट दिलवाया था।

इसी के साथ ही मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राजनीतिक पारे को बढ़ाते हुए एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी श्री अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी, मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी व प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp जी के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है।

See also  Lok Sabha Election 2024: सातवें चरण में दोपहर एक बजे तक 40.09% वोटिंग