नेशनल डेस्क। लोकसभा चुनाव को लेकर देश भर में राजनीतिक सियासत गरमाई हुई है। साथ ही सियासी दलों के दिग्गज नेताओं द्वारा प्रचार प्रसार का दौर भी लगातार जारी है।

इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि पीएम मोदी 13 मई को वाराणसी में रोड शो करेंगे, इसके अगले दिन यानि 14 मई को नामांकन दाखिल करेंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पीएम मोदी को इसबार भी वाराणसी से ही उम्मीदवार बनाया है। वाराणसी में आखिरी चरण के दौरान मतदान होना है, यानी 1 जून को प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचन क्षेत्र में वोटिंग होगी ।

See also  Mann Ki Baat : कुछ ही देर में पीएम मोदी करेंगे ‘मन की बात’, रूस-यूक्रेन युद्ध समेत इस मुद्दे पर कर सकते हैं चर्चा