CG Politics : रायपुर/सूरजपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 मई को सरगुजा लोकसभा सीट के सूरजपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी राजा पांडे ने बताया कि पूर्व में 4 मई को प्रस्तावित जेपी नड्डा के कार्यक्रम में संशोधन हुआ है, अब वो 5 मई रविवार को सूरजपुर के अग्रसेन मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे।

CG Politics : जेपी नड्डा भाजपा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज के समर्थन में आयोजित सभा को लेकर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में ज़बर्दस्त उत्साह है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह सहित प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेतागण भी शामिल होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  सेंसेक्स फिर 41000 के पार, 114.90 अंक उछाला निफ्टी अमेरिका.चीन ट्रेड वॉर सुलझने के संकेत से झूमा बाजार