Bhupesh Baghel
Bhupesh Baghel

भूपेश बघेल को रायबरेली तो अशोक गहलोत को अमेठी की मिली जिम्मेदारी, किए गए सीनियर आब्जर्वर नियुक्त

रायपुर। कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगातर रणनीति बना रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी की ओर से सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि, इस बार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। रायबरेली को गांधी परिवार के लिए अहम माना जाता है।

वहीं गांधी परिवार के लिए अहम मानी जाने वाली दूसरी सीट अमेठी के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिममेदारी सौपी गई है।

इस संबंध में आज सोमवार को पार्टी ने मुख्यालय दिल्ली से आदेश भी जारी कर दिया है

देखें जारी आदेश

See also  Horoscope 5 December 2022 : इन राशि के लोग को बहुत बचकर समय पार करने की जरुरत, पढ़ें अपना राशिफल