सीएम विष्णुदेव साय
सीएम विष्णुदेव साय

सबसे ज्यादा रायगढ़ में 32.92% तो सबसे कम बिलासपुर में 25.29% मतदान

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बता दें कि 11 बजे तक छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा सीटों पर 29.90 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान अभी तक रायगढ़ में 32.92% हुआ है। जबकि सबसे कम बिलासपुर में 25.29% मतदान हुआ है। अंतिम चरण के चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत 1 करोड़ 39 लाख1 हजार 285 मतदाता तय करेंगे। तीसरे चरण में 82 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।


लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने किया मतदान

लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने मतदान किया। 11 बजे तक छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा सीटों पर 29.90 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान अभी तक रायगढ़ में 32.92% हुआ है। जबकि सबसे कम बिलासपुर में 25.29% मतदान हुआ है। अंतिम चरण के चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत 1 करोड़ 39 लाख1 हजार 285 मतदाता तय करेंगे। तीसरे चरण में 82 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।

See also  बड़ी खबर : रायपुर में मिले 4 ओमिक्रोन मरीज, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे सैंपल में हुई नए वैरिएंट की पुष्टि

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किया मतदान

रायगढ़ में वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने मतदान किया। और उन्होंने अपने X एकाउंट में लिखा, आपका वोट आपकी ताकत…एक वोट के कारण ही अटल जी की सरकार गिरी थी, यह है आपके एक वोट की ताकत, इस एक वोट की बहुत बड़ी कीमत होती है। दुनिया में लगभग 100 से अधिक देशों में वोट देने का अधिकार नहीं हैं, यह भारत के लोकतंत्र की ताकत है कि एक-एक वोट बहुत जरूरी है। आपका एक वोट मोदी जी को तीसरी बार लाने में सहयोगी होगा। यह राष्ट्रीय चुनाव है, राष्ट्र को विकसित करने का चुनाव है।

स्कूटी चलाकर मतदान केंद्र पहुंचे मंत्री जायसवाल

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। आम मतदाताओं के साथ ही वीआईपी भी लगातार मतदान केंद्रों में पहुँच कर मतदान कर रहे हैं। बात करें कोरबा लोकसभा की तो यहां के मनेन्द्रगढ़ में प्रदेश के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का ख़ास अंदाज नजर आया। वे आज सुबह स्कूटी पर अपनी पत्नी के साथ मतदान केन्द्र पहुंचे और वोट किया। उन्होंने सभी को अनिवार्य रूप से मतदान करने का भी सन्देश दिया।

See also  Lok Sabha Election 2024: यहां वोटिंग के दौरान पीठासीन अधिकारी की मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर