प्रकाश सांखला गिरफ्तार
प्रकाश सांखला गिरफ्तार

ACB और EOW की टीम ने गुरुवार को 29 ठिकानों पर छापेमारी की

दुर्ग। आज दुर्ग के सराफा कारोबारी प्रकाश सांखला को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है। प्रकाश सांखला पर महादेव सट्टा एप से जुड़े पैसे लेनदेन करने करने का आरोप है। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में छत्तीसगढ़ के कुल 29 ठिकानों पर ACB और EOW की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की. जिसमें ईओडब्ल्यू ने महादेव सट्टा ऐप से संबंधित दस्तावेज, हवाला संबंधी पर्चियां और बैंक संबंधित कागजात समेत बड़ी मात्रा में संदेहास्पद दस्तावेज बरामद किये हैं।

EOW ने गुरुवार को जिन 29 जगहों पर छापेमारी की. उनमें दुर्ग के 18, रायपुर के 7, बलौदाबाजर के 2, रायगढ़ के 1 और कांकेर के 1 जगह पर कार्रवाई की गई। ईओडब्ल्यू के मुताबिक, छापे में महादेव सट्टा ऐप से संबंधित दस्तावेज, हवाला संबंधी पर्चियां और बैंक संबंधित कागजात समेत बड़ी मात्रा में संदेहास्पद दस्तावेज मिले है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Breaking News- हाउसिंग बोर्ड और आरडीए की जमीनें होंगी सस्ती, 25 प्रतिशत किराया वृद्धि का हुआ अनुमोदन, नोटिफिकेशन जारी होने के बाद बढ़ेगा किराया