ग्रेच्युटी
ग्रेच्युटी

महंगाई भत्ता बढ़कर 46 से 50 फीसदी हो गया

नई दिल्ली। भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के आदेश के मुताबिक केंद्र सरकार ने डीए में 50 फीसदी की वृद्धि के साथ ही रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी की सीमा (Gratuity Hike) को भी 25 फीसदी बढ़ा दिया है। मंत्रालय ने कहा है कि 1 जनवरी, 2024 से रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा मौजूदा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई थी।

केंद्र सरकार ने बीते मार्च महीने में ही अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा किया गया था। जिसके बाद से ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता बढ़कर 46 से 50 फीसदी हो गया था। वहीं अब महंगाई भत्ते (DA Hike) के साथ कर्मचारियों के ग्रेच्युटी लिमिट (Gratuity Hike) में भी बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने कर्मचारियों के ग्रेच्युटी (Gratuity) में बड़ा इजाफा किया है।

केंद्र सरकार ने मार्च में केंद्रीय कर्मचार‍ियों के महंगाई भत्‍ते (Dearness Allowance) में इजाफा किया था। जिसके बाद से केंद्रीय कर्मचारी का डीए 46 फीसदी से 50 फीसदी हो गया है। डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) के साथ कई प्रकार के भत्ते भी बढ़ गए हैं। इनके साथ ही केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के ग्रेच्युटी (Gratuity) में भी बढ़ोतरी की है।

See also  Drugs Case: NCB ने अर्जुन रामपाल को भेजा Summon, गर्लफ्रेंड से लगातार दूसरे दिन हुई पूछताछ

दरअसल, जब भी डीए में इजाफा होता है तो इसके साथ ही किराया भत्‍ता (HRA) भी बढ़ जाता है। एचआरए (HRA) शहरों के कैटेगरी के हिसाब से बढ़ाया जाता है। सरकार ने X,Y Z शहरों के कैटेगिरी में आने वाले कर्मचारियों के एचआरए में भी इजाफा किया है।

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक डीए के 50 फीसदी हो जाने के बाद अब बच्चों की पढ़ाई हॉस्टल सब्सिडी की लिमिट भी बढ़ गई है। इन दोनों भत्तों में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके अलावा सरकार ने विकलांग महिलाओं के लिए बाल देखभाल जो कि स्पेशल अलाउंस है उसमें भी संशोधन किया है। इतना ही नहीं सरकार द्वारा भत्तों में हुए संशोधन 1 जनवरी, 2024 से लागू हो गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर