टीआरपी डेस्क। दिल्ली के कई अस्पतालों को फिर से बम की धमकी का ईमेल मिला है। इसे लेकर अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया है। दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में जांच के लिए ओपीडी के मरीजों को थोड़ी देर के लिए बाहर निकाला गया है।

एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में संदिग्ध वस्तु की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल सोमवार देर रात 12:19 पर आया है। इस बार मेल दूसरी आईडी ([email protected]) से आया है।

बता दें कि इससे पहले 12 मई को भी दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस संबंध में अस्पतालों को ईमेल आया था।

See also  कोरोना अपडेटः भारत में 10 लाख की आबादी पर सिर्फ 62 मौतें, यूके और ब्राजील से इससे 10 गुना ज्यादा