रायपुर/ओड़िशा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देशभर में राजनीतिक दलों के दिग्गज अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न होने के बाद से मैं ओडिशा और झारखंड में प्रचार कर रहा है।

इस बीच सीएम साय मीडिया से चर्चा करते हुए बोले ”छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न होने के बाद से मैं ओडिशा और झारखंड में प्रचार कर रहा हूं। आज प्रचार का चौथा दिन है और ओडिशा में बहुत अच्छा माहौल है। मुझे विश्वास है कि भाजपा की सरकार बनेगी।” ओडिशा में सरकार और पार्टी यहां अधिकतम लोकसभा सीटें भी जीतेगी।

आगे उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले 24-25 सालों से नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा में बीजेडी की सरकार है। जनता पिछले 25 वर्षों से राज कर रही बीजेडी सरकार से ऊब चुकी है और भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने का मन बना लिया है। सीएम साय ने कहा कि खनिज सम्पदा, वन सम्पदा और उपजाऊ मिट्टी से भरपूर ओडिशा में नवीन बाबू ने गरीबों का भला नहीं किया। इसलिए 25 वर्षों से जमी इस निष्क्रिय सरकार को बदलने का समय आ गया है।

See also  BIG BREAKING : एक दिन पहले ही BJP में शामिल हुए अशोक चव्हाण को पार्टी ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, दूसरी सूची में शामिल उम्मीदवारों के नाम जानिए…

बता दें कि छत्तीसगढ में लोकसभा चुनाव के चुनावी अभियान खत्म कर प्रदेश के बीजेपी नेता-मंत्री अब झारखंड और ओडिशा में हो रहे लोकसभा-विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, संगठन के महामंत्री पवन साय और संजय श्रीवास्तव जैसे नेताओं ने ओडिशा और झारखंड के प्रवास पर हैं।