टीआरपी डेस्क। लोकसभा चुनाव के लिए कल सोमवार को पांचवें चरण का मतदान होना है। वहीं झारखंड में दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी। इससे पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने अपना त्यागपत्र पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को सौंप दिया है। वहीं, भाजपा से इस्तीफा देने के बाद कुणाल षाडंगी ने नेताओं पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।

दरअसल, रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रचार प्रसार के लिए झारखंड पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के घाटशिला स्थित मऊभंडार मैदान में जनसभा की।

इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। वहीं, रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और उद्योग व निवेश विरोधी बताया।

See also  जम्मू-कश्मीरः तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बाद पूर्व नौकरशाह शाह फैसल के खिलाफ भी पीएसए के तहत केस दर्ज