टीआरपी डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “पांच चरण के चुनावों के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि 4 जून को भाजपा सरकार जा रही है और आइएनडीआइ गठबंधन की सरकार आ रही है।

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, “कल अमित शाह दिल्ली आए थे। उन्होंने संगम विहार में 500 से भी कम लोगों की जनसभा में मुझे खूब गालियां दी। आप के समर्थकों को पाकिस्तानी बताया। यह गलत है। मुझे आप कुछ भी कहिए, लेकिन दिल्ली, पंजाब, गुजरात और गोवा के लोगों को पाकिस्तानी कहेंगे तो बर्दाश्त नहीं होगा।”

बता दें कि दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होगा और नतीजे चार जून को आएंगे।

See also  मतदाताओं ने 2024 में रचा इतिहास, 64 करोड़ से अधिक पड़े वोट : CEC राजीव कुमार