नई दिल्ली। BJP Expels Bhojpuri Singer Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पवन सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काराकाट में 25 मई को होने वाली रैली से पहले की गई है। पवन सिंह भाजपा से बगावत करते हुए काराकाट से निर्दलीय नामांकन किया है। वह राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष व एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।

बता दें कि पवन सिंह को भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की आसनसोन लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। यहां पार्टी ने उन्हें टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ उतारा था। लेकिन पवन सिंह के खिलाफ बंगाली महिला अस्मिता के खिलाफ गाने बनाने का नैरेटिव विरोधी दलों द्वारा गढ़ दिया गया। आखिरकार पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर की गई है। प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविन्द शर्मा की तरफ से जारी किया है। जिसमें लिखा गया कि लोकसभा चुनाव में आप (पवन सिंह) एनडीए के ऑफिशियल उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। पार्टी अनुशासन के विरुद्ध काम किया है। ऐसे में दल विरोधी इस काम के लिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

See also  बड़ी खबर: रायुपर की युवती के साथ ओड़िशा में हुई दिल्ली जैसी वारदात, पहचान छिपाने लाश को जंगल में जलाया