टीआरपी डेस्क। दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने भयंकर गर्मी को देखते हुये लेबर एवं श्रमिकों के लिये दोपहर 12-3 बजे तक सवेतन छुट्टी के आदेश दिए हैं।

इतनी भीषण गर्मी में भी समर हीट ऐक्शन प्लान के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल या उनके मंत्रियों द्वारा अभी तक कोई कदम न उठाये जाने के लिए एलजी ने आलोचना की है।

बता दें कि डीडीए 20 मई से ही ऐसा कर रहा है, लेकिन पर दिल्ली सरकार के तहत आने वाले दिल्ली जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी, एमसीडी अब तक ऐसा नहीं कर रहे थे। इस संबंध में एलजी ने मुख्य सचिव को तत्काल बैठक करने का निर्देश दिया है।

See also  भोले के भक्तों के लिए अच्छी खबर, 28 जून से शुरू हो सकती है श्री अमरनाथ यात्रा