रायपुर। छत्तीसगढ़ में जारी भीषण गर्मी और तेज धूप की वजह से लोग बहुत परेशान है। लू की चपेट में आने से अब तक 3 लोगों की जान भी जा चुकी है। इसी के मद्देनजर शिक्षा विभाग बड़ा फैसला लिया है।

दरअसल छत्तीसगढ़ में शासन के आदेश से हर साल की तरह ही इस साल भी स्कूलों में बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया था। लेकिन बच्चों की सेहत के मद्देनजर स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में आयोजित सभी समर कैंप को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के आदेश दिये हैं।

इस सम्बन्ध में अब स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए समर कैंप को तत्काल स्थगित करने के आदेश दिए हैं।

See also  CG Weather : आज रात से कल सुबह तक हो सकती है बारिश, फिर 3 दिनों में 5-6 डिग्री चढ़ेगा पारा