राजनांदगांव। महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने नक्सल मोर्चे में कार्रवाई करते हुए डेढ़ लाख के एक ईनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया नक्सली मूलत: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले का रहने वाला है। उस पर गढ़चिरौली जिले में कई आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप है, वहीं कई थानों में उसके विरूद्ध नामजद आपराधिक प्रकरण दर्ज है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

पुलिस के मुताबिक पेरमिली जंगल में गश्त कर रही फोर्स को एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जिसे पकड़कर पूछताछ में इस व्यक्ति की पहचान सोमा उर्फ दिनेश मासा के रूप में हुई। सोमा के खिलाफ गढ़चिरौली पुलिस ने ईनाम भी घोषित कर रखा था। उस पर डेढ़ लाख रुपए का ईनाम महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित किया गया। हत्या, मुठभेड़, आगजनी एवं अन्य आपराधिक मामलों में सोमा की पुलिस को तलाश थी। बता दें कि गढ़चिरौली पुलिस पिछले दो साल में 79 नक्सलियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

See also  कर्नाटक के बीदर में 93 लाख रूपये लूटकर फरार बदमाशों का छत्तीसगढ़ कनेक्शन.. गोलीबारी में एक गॉर्ड की हुई मौत, दो अन्य हुए घायल, पढ़ें पूरी खबर…