रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना के पल-पल की जानकारी के लिए शहर में अलग-अलग 17 स्थानों में एलईडी स्क्रीन से जानकारी मिलेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर मतगणना की जानकारी त्वरित मिलेगी।

प्रशासन द्वारा रायपुर में शारदा चौक, आरडीए भवन में, एमजी रोड में मंजू-ममता होटल के पास, शंकर नगर टर्निंग पाइंट के पास, राजाराम कृपा जलपान गृह की प्रथम तल की दुकान, स्टेशन रोड, मालवीय रोड स्थित सुमीत ज्वेलर्स के शॉप, फूल चौक, श्री शिवम पंडरी मेन रोड, फाफाडीह रोड, आनंद नगर, केनाल रोड, पंडरी बस स्टैंड, शारदा चौक गुरूनानक ट्रेडर्स के पास, बेबीलॉन टॉवर के परिसर में, शहीद भगत सिंह चौक, सिल्वर स्क्वॉयर टैगोर नगर, जयस्तंभ चौक किरण होटल, पंडरी मेन रोड पर एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है, जहां परिणामों को सही और सटीक जानकारी मिलेगी ।

See also  "Birthday Party" में खर्च हो गए रूपये.. भरपाई के लिए अपने ही स्कूल में की चोरी.. अब पकड़े जाने के बाद सुधार गृह में कराये गए दाखिल…