टीआरपी न्यूज। नई दिल्ली

लोकसभा की 543 सीटों पर जारी गिनती के बीच मंगलवार शाम करीब साढ़े 5 बजे दिल्ली के कांग्रेस भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस दौरान राहुल की मां सोनिया गांधी और संचार विभाग के अध्यक्ष जयराम रमेश भी थे। मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि कार्यकर्ताओं और इंडी अलायंस के हमारे पार्टनर्स ने मिलकर कमाल कर दिया है। भाजपा के दावे की हमने हवा निकाल दी है। हमने संविधान को बचाया है। सरकार बनाने के जवाब में उन्होंने कहा कि जब तक हम अपने अलाइंस पार्टनर से बात नहीं करेंगे, तब तक कुछ नहीं कह सकते। जो नए पार्टनर हमसे जुड़ने वाले हैं उनसे बात करेंगे। अभी सब यहीं बता दूंगा तो मोदी जी अलर्ट हो जाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा के रिजल्ट और रुझान को देखकर यह कहा जा सकता है कि देश मोदी-शाह को नहीं चाहता है। हमारी लड़ाई संविधान बचाने को लेकर थी और हम इसमें कामयाब हुए। इंडिया गठबंधन एक होकर चुनाव लड़ा और बड़ी लड़ाई जीती। इस दौरान वे अपने साथ संविधान की किताब भी लिए हुए थे, जिसे दिखाते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने इसको बचाया है। जब पार्टी का अकाउंट फ्रीज किया गया था। दो-दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला गया। तब हमारे जेहन में यह बात थी कि जनता संविधान बचाने के लिए ही वोट करेगी।

See also  Congress CWC in Hyderabad today: हैदराबाद में कांग्रेस सीडब्लूसी की पहली बैठक आज, सीएम भूपेश बघेल, सिंहदेव और कुमारी सैलजा होंगी शामिल

भारत की जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया है। देश की वंचित और गरीब आबादी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए INDIA के साथ खड़ी हो गयी। गठबंधन के सभी साथियों और कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को बधाई। राहुल गांधी ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मैं यूपी के लोगों से कहना चाहता हूं कि उन्होंने बहुत विवेक दिखाया है। मुझे यूपी पर सबसे ज्यादा गर्व है। यूपी की जनता से मैं कहना चाहता हूं आप से ज्यादा पॉलिटिकल विजडम किसी के पास नहीं है। आपने कमाल करके दिखा दिया। यूपी ने संविधान की रक्षा की है। यूपी के बारे में एक और बात है। वहां मेरी बहन प्रियंका ने भी काम किया है। जो यहां पीछे बैठी हैं।

सरकार बनाएंगे या विपक्ष में रहेंगे सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि हम INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं। 5 जून को गठबंधन की बैठक में इस पर फैसला लेंगे। उनसे बात किए बिना फैसला नहीं लेंगे। वायनाड और रायबरेली दोनों जगह से जीतने पर कहा कि दोनों से जीता हूं, जिसके लिए रायबरेली और वायनाड़ के लोगों का दिल से धन्यवाद। कौन सी सीट पर रहूंगा, इस पर पूछकर डिसाइड करूंगा। अमेठी से कार्यकर्ता को चुनाव में उतारने को लेकर बीजेपी के तंज पर कहा कि भाजपा लोगों की रिस्पेक्ट नहीं करती है। किशोरी लाल शर्मा जी 40 साल से अमेठी में कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। उनका अमेठी के साथ रिश्ता है। किशोरी लाल वहां से बहुतकनेक्टेड हैं। मैंने उन्हें बधाई देना चाहता हूं। उनके बारे में पीए या स्टेनो कहना गलत है।

See also  DEEPFAKE VIDEO : आमिर खान के बाद रणवीर सिंह हुए डीपफेक वीडियो का शिकार, एक्टर ने दर्ज करवाई FIR