रायपुर। छत्तीसगढ़ भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में अगले 3 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा में अलग-अलग स्थानों में बिजली गिरने और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

जल्द ही दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। बस्तर में प्री-मानसून की बारिश शुरू भी हो गई है। 7-8 जून तक मानसून के दक्षिण छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है।

See also  Cg Weather : मानसून में लग सकता है ब्रेक! जानिए आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम