टीआरपी डेस्क। लोकसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के आज आईएएस अधिकारियों के लिए तबादला आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह को सरकार ने वापिस बुला लिया है। उन्हें मंत्रालय में गृह और जेल विभाग का स्पेशल सेक्रेटरी बनाया गया है। अभिजीत पहले भी गृह विभाग में पोस्टेड रह चुके हैं।

इसी के साथ ही उनकी जगह पर एडिशनल सीईओ नीलेश क्षीरसागर को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है। नीलेश 2011 बैच के आईएएस हैं। जशपुर और महासमुद जिले का कलेक्टर रहने के बाद उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पोस्ट किया गया था।

उधर, 2021 बैच के आईएएस वासु जैन को सारंगढ़ एसडीएम से वापिसल बुलाकर उन्हें मंत्रालय में योजना और सांख्यिकी विभाग में अवर सचिव बनाया गया है।

देखिए राज्य सरकार का आदेश…

See also  Bhanupratappur By Election: 6 वें चरण में भाजपा प्रत्याशी पहुंचे दूसरे नंबर पर, अब भी 9930 मतों से आगे हैं सावित्री मंडावी