cg_vyapam
cg_vyapam

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल(व्यापमं) की ओर से इंजीनियरिंग और फार्मेसी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए 13 जून 2024 को पीईटी, पीपीएचटी, प्री-एमसीए की प्रवेश परीक्षा होनी है। इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स व्यापमं की वेबसाइट www.vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम में ये सभी लेजाना होगा अनिवार्य

मिली जानकारी के मुताबिक इंजीनियरिंग और फार्मेसी के लिए लगभग 40 हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में एक घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दो रंगीन फोटो और मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य फोटोयुक्त आइडी प्रुफ लेकर परीक्षा देने के लिए केंद्र में पहुंचना है। मूल पहचानपत्र के अभाव पर परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

See also  "परीक्षा पे चर्चा 2022" में भाग लेने के लिए बढ़ी रजिस्ट्रेशन की तारीख, Ministry of Education ने ट्वीट कर दी जानकारी