हरदोई। Accident: यूपी के हरदोई के मल्लावां में बिल्हौर-कटरा हाईवे पर बालू लदा ट्रक के झोपड़ी पर पलटने से हाईवे किनारे झोपड़ी में सो रहे पांच बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। एक बच्ची घायल है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।हादसा तब हुआ जब कानपुर की ओर से ट्रक बालू लादकर हरदोई शहर की ओर जा रहा था।

Accident: जानकारी के अनुसार मल्लावां कस्बे में चुंगी नंबर दो के पास अचानक चालक संतुलन खो बैठा। इससे ओवरलोड ट्रक किनारे पलट गया। हाईवे किनारे झोपड़ी में सो रहे अवधेश, उसकी पत्नी सुधा, बल्ला की चार साल की पुत्री बुद्धू, पांच वर्षीय पुत्री लल्ला, 11 वर्षीय पुत्री सुनैना निवासी चुंगी नंबर दो, करन, उसका दो वर्षीय पुत्र बिहारी और हीरो निवासी कासूपेट, बिलग्राम की मौके पर मौत हो गई। करन की चार साल की पुत्री बिट्टू घायल हो गई।

Accident: सूचना पाकर मल्लावां थाने के एसआई ने क्रेन मंगाकर ट्रक उठवाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस की से सभी को सीएचसी मल्लावां भेजा गया। डॉक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया।

See also  School Bus Accident: कोंडागांव में स्कूल बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, 2 की मौत; 12 बच्चे घायल