रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल तो रहा है, अब प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.6 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री नारायणपुर में रिकॉर्ड गया।

वहीं विभाग ने 26 जून से मानसून की गतिविधियां बढ़ने और भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। रायपुर में बादल छाए हुए हैं। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, 26 जून को मौसम विभाग ने पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर जिले में हैवी रेन फॉल का यलो अलर्ट जारी किया है।

See also  कल कनाडा दौरे पर जाएंगे कवासी लखमा

इसी तरह 27 जून को गरियाबंद, धमतरी, रायगढ़, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिले में हैवी रेन फॉल का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अब तक इतनी हुई बारिश

भोपालपटनम में 150 मिलीमीटर, अहिवारा में 60 मिलीमीटर, खैरागढ़ में 40 मिलीमीटर, राजिम, डोंगरगढ़, बेलतरा में 30 मिलीमीटर, पलारी, रायपुर, बलौदा बाजार, धमतरी, पेंड्रा, खरोरा में 20 मिलीमीटर, महासमुंद, बसना, सरायपाली और रायगढ़ में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।