खेल डेस्क। टीआरपी

टीम इंडिया ने टी 20 क्रिकेट में 17 साल का सूखा आखिर खत्म कर दिया। बेहद ही दिलचस्प मुकाबले में मेन इन ब्लू चोकर्स कहलाने वाली साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने पूरे भारत को खुशियों से भर दिया। विराट कोहली (76) के दमदार अर्धशतक और अक्षर पटेल-शिवम दुबे की अहम पारियों ने जहां टीम इंडिया को 176 के दमदार स्कोर तक पहुंचाया, वहीं जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने आखिरी वक्त पर टीम इंडिया की वापसी करवाते हुए साउथ अफ्रीका को सिर्फ 171 रन पर रोक दिया। इसके साथ ही 17 साल बाद टीम इंडिया ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने वाली तीसरी टीम बन गई। इससे पहले वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड ने यह कारनामा किया था। विराट कोहली मैन ऑफ द मैच चुने गए। जबकि जसमीत बुमराह मैन ऑफ द सीरीज बने।

See also  T20 World Cup SA vs NZ Semi-Final Live Score: थोड़ी ही देर में शुरु होगा टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल, अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगी भिड़ंत

टीम इंडिया के 176 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अफ्रीका ने शुरुआती 12 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। जसप्रीत बुमराह ने ओपनर रीजा हेनरिक्स और अर्शदीप सिंह ने कप्तान एडन मारक्रम को आउट किया। इसके बाद क्विंटन डिकॉक और ट्रिस्टन स्टब्स ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति पर ले आई। स्टब्स को टीम के 70 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल ने बोल्ड किया। इसके बाद डिकॉक और हेनरिक क्लासेन के बीच 36 रन की छोटी लेकिन अहम साझेदारी ने अफ्रीका की स्थिति मजबूत की। डिकॉक के आउट होने के बाद क्लासेन और डेविड मिलर ने टीम को मजबूत किया और 22 गेंदों में 45 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी। इस दौरान क्लासेन (52) ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। लेकिन तभी 17वां ओवर फेंकने आए हार्दिक पांड्या ने क्लासेन का रिषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया की उम्मीद जगा दी। इसके बाद अर्शदीप ने मार्को यानसेन का बोल्ड कर दिया। आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद पर मिलर ने लंबा शॉट खेला लेकिन वह छक्के में तब्दील होती है, उससे पहले सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन कैच लेकर मैच का रुख बदल दिया। इसी कैच के साथ टीम की जीत तय हो गई।

See also  रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल्स और रोटरी क्लब ऑफ रायपुर क्वीन्स द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

आखिर में चला कोहली का बल्ला, बने मैन ऑफ द मैच

ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल मैदान में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। इस वर्ल्ड कप में पिछली 7 पारियों में फेल रहे कोहली ने पहले ही ओवर में 3 चौके जमाकर तेज शुरुआत दिलाई। ऐसा लग रहा था कि आज बड़ा स्कोर तय है लेकिन अगले ही ओवर में केशव महाराज ने पहले रोहित और फिर ऋषभ पंत के विकेट लेकर टीम इंडिया को तगड़ा झटका दे दिया। पांचवें ओवर में कगिसो रबाडा ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर सबसे बड़ा झटका भारत को दिया। सिर्फ 34 रन तक ही टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद टीम इंडिया मुसीबत में फंसी हुई थी और यहां पर अक्षर पटेल को प्रमोट करने का फैसला किया और ये फैसला एकदम सगी साबित हुआ। तेज शुरुआत के बाद कोहली ने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा, जबकि अक्षर पटेल ने हमला बोलते हुए बीच-बीच में बाउंड्री बटोरी। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई, जो अक्षर के रन आउट होने से टूटी। इसके बाद कोहली और शिवम दुबे ने भी 57 रन जोड़े। इस दौरान कोहली ने धीमा अर्धशतक पूरा किया लेकिन आखिरी ओवरों में उन्होंने कुछ रफ्तार बढ़ाई और टीम को 176 रनों तक पहुंचाया. कोहली 76 रन बनाकर आउट हुए।

See also  T20 विश्वकप के लिए ICC देगी इतनी प्राइज मनी की टीम हो जाएगी मालामाल,17 अक्टूबर से हो रहा आगाज