रायपुर। Lord Jagannath Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज निकाली जाएगी। रथ यात्रा से पहले भव्य पूजा-पाठ और अनुष्ठान किया जाएगा। गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा निकाली जाएगी। राज्यपाल और सीएम साय रथ यात्रा में शामिल होंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री छेरापहरा की रस्म अदा करेंगे।

Lord Jagannath Rath Yatra: जारी कार्यक्रम के अनुसार 11:15 से 11:20 तक अतिथियों द्वारा हवनकुंड में प्रवेश पूजा एवं पूर्ण आहुति होगी। इसके बाद 11:30 से राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का आगमन और छेरा पहरा। जिसके पश्चात श्री जगन्नाथ जी, बलभद्र जी एवं सुभद्रा जी के रथारोहण उपरांत अतिथियों द्वारा आरती। 3 बजे से 5 बजे के बीच रथयात्रा गायत्री नगर से प्रारम्भ हो कर बीटीआई मैदान शंकर नगर होते हुए शंकर नगर पुलिस चौकी के सामने श्री जगन्नाथ चौक में विश्राम एवं गायत्री नगर मंदिर प्रांगण में वापसी (भक्तजनों के दर्शनार्थ) उसके बाद भगवान जगन्नाथजी मंदिर से पुनः अपने मौसी घर के लिए प्रस्थान करेंगे।

See also  एक और CMHO के तबादले पर हाई कोर्ट ने दिया स्टे, वरिष्ठता के मापदंड का नहीं किया गया पालन

Lord Jagannath Rath Yatra:कई मंदिरों में निकाली जाएगी जगन्नाथ रथ यात्रा

राजधानी के कई मंदिरों में जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 3 बजे टुरी हटरी मंदिर और गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 3.30 बजे इस्कॉन मंदिर से रथ यात्रा निकलेगी। रथ यात्रा इस्कॉन से महादेवघाट होते हुए अम्लेश्वर बाजार तक जाएगी। वहीं रथ यात्रा अश्वनी नगर जगन्नाथ मंदिर से शाम 4 बजे निकाली जाएगी।

Lord Jagannath Rath Yatra: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की शांति ,सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

साय ने रथयात्रा की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारत में महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित सभी स्थानों में रथयात्रा निकाली जाती हैं। यह भारत की मजबूत सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र का प्रतीक है।

See also  छत्तीसगढ़ में निकला कोरोना का दम, 3306 नए पॉजिटिव 7232 मरीज डिस्चार्ज, 92 की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। उत्कल समाज के साथ सभी छत्तीसगढ़वासी प्रतिवर्ष भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की रथयात्रा निकालते हैं।