नई दिल्ली। सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बैडमिंटन खेला। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया और साइना नेहवाल की प्रशंसा भी की।

खेल के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कई शानदार शॉट लगाए और कुछ मौकों पर साइना नेहवाल को भी मात दी। इस खेल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी का अनावरण किया था।

सोशल मीडिया पर साइना नेहवाल ने राष्ट्रपति के साथ खेलने का मौका मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की और कहा, “भारत के राष्ट्रपति के साथ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है… यह मेरे जीवन का कितना यादगार दिन है. मेरे साथ बैडमिंटन खेलने के लिए राष्ट्रपति जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।”

33 वर्षीय साइना नेहवाल ने अपने करियर की शुरुआत में 2008 में BWF विश्व जूनियर चैंपियनशिप जीतकर सभी का ध्यान आकर्षित किया था। 2008 में, वह ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने हांगकांग की तत्कालीन विश्व नंबर पांच खिलाड़ी वांग चेन को हराया, लेकिन इंडोनेशिया की मारिया क्रिस्टिन यूलियांटी से हार गईं।

See also  Governor Met President Murmu - आरक्षण विवाद पर राय शुमारी की चर्चा, सीएम बोले गईं हैं तो मना कर आएं