लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने IAS अधिकारी देवी शरण उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया है। उन्हें पिछले दिनों सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, प्रयागराज के पद से हटाते हुए प्रतीक्षारत कर दिया गया था।

इस मामले में IAS पर लिया गया एक्शन

अलीगढ़ में जमीन पट्टे के मामले में आईएएस अधिकारी देवी शरण उपाध्याय को सस्पेंड किया गया है। देवी शरण उपाध्याय 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। जुलाई 2022 में उन्हें न्यायिक राजस्व परिषद में तैनात किया गया था. उन पर अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को मनमाने ढंग से बहाल करने का आरोप है।

अलीगढ़ जिला प्रशासन ने नियमों के विरुद्ध दिए गए इन पट्टों को रद्द करने की सिफारिश की थी, जिसके बाद यह मामला राजस्व परिषद के पास गया था, जहां जिला प्रशासन की सिफारिश के बाद भी इन पट्टों को बहाल करने का आदेश पारित कर दिया गया।

जांच के लिए गठित की गई टीम

अलीगढ़ के मंडलायुक्त ने उच्च अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद नियुक्ति विभाग ने उन्हें 13 जुलाई को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया था, लेकिन इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम के आदेश पर आईएएस अधिकारी देवी शरण उपाध्याय की निलंबित कर दिया गया। सस्पेंशन के दौरान वह राजस्व परिषद से संबंध रखेंगे। इस मामले की गहन जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति भी गठित की गई है।

See also  War of words - आरक्षण और वंदे भारत पर CM भूपेश के बयान पर अजय का पलटवार

जानिए आईएएस देवी शरण के बारे में

देवी शरण उपाध्याय 2012 बैच के IAS अधिकारी हैं। उन्हें जुलाई 2022 में सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज में तैनाती दी गई थी। उन पर अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को मनमाने तरीके से बहाल करने का आरोप है।