बलौदाबाजार। Balodabazar violence: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 10 जून को कलेक्ट्रेट में आगजनी और तोड़फोड़ मामले में आरोपी बनाए गए भीम रेजीमेंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने अपने साथी हेमंत बंजारे के साथ सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

Balodabazar violence: पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए न्यायालय से 20 जुलाई तक रिमांड मांगी है। वहीं न्यायालय ने 18 जुलाई तक पुलिस को रिमांड मंजूर कर लिया है। आरोपी के अधिवक्ता ने बताया कि रिमांड मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को अपनी कस्टडी में ले लिया और 10 जून की घटना को लेकर 18 जुलाई तक पूछताछ जारी रहेगी।

See also  टीआरपी सबसे पहले: गडकरी हो सकते हैं महाराष्ट्र नए सीएम,इशारों में कही दी ये बात