दुर्ग। महादेव सट्टा एप मामले में गिरफ्तार कांस्टेबल सहदेव यादव को SP ने पद से बर्खास्त कर दिया है। लंबे समय से फरार चल रहे जवान को पिछले दिनों EOW ने राजनांदगांव से गिरफ्तार किया था। EOW ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी कांस्टेबल को जेल भेज दिया है। अब SP जितेंद्र शुक्ला ने निलंबित जवान को बर्खास्त कर दिया है। जवान सहदेव यादव को इससे पहले निलंबित किया जा चुका था। जिसके बाद से वो फरार चल रहा था।

अपनी ड्यूटी से 127 दिन अनुपस्थित रहने व पुलिस रेग्युलेशन और एमपी/सीजी सिविल सेवा आचरण नियम विरुद्ध आचरण करने, बिना विभागीय अनुमति के अपने बैंक खाते में धनराशि रखने जैसे गंभीर आरोपों के बाद विभागीय जांच के आधार पर बर्खास्त किया गया है। मामले में एसपी दुर्ग ने आदेश जारी किया है।

सहदेव के दो अन्य भाई भी थे पुलिस में

बता दें कि आरोपी सहदेव यादव के कब्जे से 11 बैंक खातों में जमा दो करोड़ रुपये को फ्रीज किया गया है। साथ ही एसीबी ने सट्टे के पैसे से खरीदी गई इनोवा को भी जब्त किया है। सहदेव के दो भाई भीम यादव और अर्जुन यादव पहले से जेल में बंद हैं। तीनों भाई पुलिस विभाग में होकर ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहे थे।

See also  Chhattisgarh Weather News: ओलावृष्टि के बाद अब लौटेगी तपिश, 5 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; कोंडागांव में बिछी बर्फ की चादर