encounter
encounter

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले से फिर एक बार मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। दरअसल कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में 2 जवान घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल एक जवान को इलाज के लिए जिला मुख्यालय एयरलिफ्ट किया गया है। साथ ही एक घायल जवान मोर्चा संभाल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले के पखांजूर में पिछले तीन घंटे से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में एक SI समेत दो जवान घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल SI को इलाज के लिए जिला मुख्यालय एयरलिफ्ट किया गया है। वहीं दुसरा घायल जवान अब भी मुठभेड़ में मोर्चा संभाल रहा है। मुठभेड़ के स्थान में बैकअप के लिए टीम रवाना हो गई है। इस पूरी घटना की पुष्टि गढ़चिरौली SP ने की है।

See also  Hyderabad Doctor Murder: तेलंगाना HC का आदेश, एनकाउंटर में मारे गए चारों आरोपियों का दोबारा करें पोस्टमार्टम