नेशनल डेस्क। सुप्रीम कोर्ट में NEET पेपर लीक मामले पर सुनवाई हो रही है। गौरतलब है कि आज 18 जुलाई 2024 को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले से जुड़ी 38 याचिकाओं पर सुनवाई हो रही है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले की सुनवाई कल करने की मांग की, लेकिन CJI ने कहा कि आज ही इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

कोर्ट में NTAने पेश की अपनी सफाई

NEET परीक्षा का संचालन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कोर्ट में अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि परीक्षा में कोई सिस्टेमेटिक फेलियर नहीं हुआ है। NTA ने कहा कि याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि कुछ कैंडिडेट्स ने बहुत ज्यादा मार्क्स प्राप्त किए हैं, जो गलत है। NTA ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता पर अनवेरिफाइड सोर्स के आधार पर आरोप लगाए जा रहे हैं और कोर्ट को अप्रमाणित और भ्रामक मीडिया रिपोर्ट्स पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

See also  SC को मिलेंगे दो और नए जज, 13 फरवरी को प्रधान न्यायाधीश डी.वाई चंद्रचूड़ दिलाएगें शपथ

IIT मद्रास और NTA की रिपोर्ट

केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया, जिसमें NEET-UG 2024 परीक्षा प्रक्रिया के निष्पक्ष होने का दावा किया गया था। केंद्र ने बताया कि IIT मद्रास की रिपोर्ट में ग्रुप्स में चीटिंग कराने या किसी एक स्टूडेंट ग्रुप को फायदा पहुंचाने या नकल कराने की जानकारी नहीं मिली है। NTA ने भी एक अलग हलफनामा दाखिल किया, जिसमें कहा गया कि मार्क्स सही ढंग से दिए गए हैं और मार्क्स देने में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है।

मामले में पहली सुनवाई

8 जुलाई को हुई पहली सुनवाई में बेंच ने माना कि पेपर लीक हुआ था। पुनः परीक्षा का निर्णय तभी लिया जा सकता है जब पता चले कि यह कितनी व्यापक है। इसके बाद कोर्ट ने NTA, केंद्र सरकार, CBI और पुनः परीक्षा की मांग करने वाले याचिकाकर्ताओं को 10 जुलाई तक हलफनामा दाखिल करने का समय दिया था।

See also  हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, पूछा - ज़ुबैर के खिलाफ नफरत फैलाने वाले के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई? मामला रायपुर से जुड़ा…

सीबीआई ने की हलफनामा दाखिल करने में देरी

NEET पर दूसरी सुनवाई 11 जुलाई को हुई। इसके बाद कोर्ट ने मामले को 18 जुलाई तक स्थगित कर दिया। CJI की बेंच ने कहा कि NTA और केंद्र सरकार के हलफनामे सबको नहीं मिले हैं। इसी कारण सुनवाई की तारीख बढ़ाई गई। 17 जुलाई को NTA ने लिखित में कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ताओं का यह दावा कि परीक्षा में व्यवस्थित धांधली हुई है, बिल्कुल गलत है।

CBI ने चार मेडिकल स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया

CBI ने NEET मामले में पटना AIIMS के चार छात्रों को हिरासत में लिया है। इनमें चंदन कुमार, राहुल कुमार, करण जैन (2021 बैच) और कुमार शानू (2022 बैच) शामिल हैं। उनके कमरे सील कर दिए गए हैं और उनके लैपटॉप व मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट में 38 याचिकाओं पर सुनवाई

NEET-UG में अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में 38 याचिकाएं दायर की गई हैं। इनमें से 34 याचिकाएं छात्रों, शिक्षकों और कोचिंग संस्थानों द्वारा दायर की गई हैं, जबकि 4 याचिकाएं राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा दायर की गई हैं। NEET उम्मीदवार शिवांगी मिश्रा ने 13 मई को सुप्रीम कोर्ट में पेपर लीक की जांच के लिए याचिका दायर की थी। इसके बाद NTA ने 4 जून को परीक्षा का परिणाम घोषित किया, जो तय तारीख से 10 दिन पहले था।

See also  अब कर्तव्यपथ के नाम से जाना जाएगा राजधानी का राजपथ! आज पीएम मोदी करेंगे नामकरण और उद्घाटन