रायगढ़। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में श्री गुरू दर्शनम् महोत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरु दर्शन के लिए पहुंचे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन लिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिसर में करंज का पौधा , वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने नीम का पौधा तथा पूर्व विधायक विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी पौधरोपण किया गया। बता दें कि आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला के रूप में अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा का नाम विख्यात है। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर कार्तिकेय गोयल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

See also  CGBSE 10th 12th Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट की तारीख तय? जानें किस दिन आएगा CGBSE का परिणाम

राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है यह ट्रस्ट

छत्तीसगढ़ में अघोर पंथ का बीजारोपण करने वाले पूज्य अघोरेश्वर के शिष्य बाबा प्रियदर्शी राम के कर कमलों से तीन दशक पहले रायगढ़ के पूर्वांचल स्थित ग्राम बनोरा में इस ट्रस्ट की नींव रखी गई, तब से लेकर आज तक यह ट्रस्ट राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।

आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की स्थापना तीन दशक पहले की गई। अघोरेश्वर महाप्रभु ने समाज के विकास की अवधारणाओं का सूत्रपात किया लेकिन इस दिशा में बहुत से अधूरे कार्यों को पूरा करने अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रियतम शिष्य बाबा प्रियदर्शी राम ने बनोरा से जुड़ी अन्य शाखाओं का शिवरीनारायण, डभरा, चिरमिरी, अंबिकापुर सहित अन्य प्रांतों में भी विस्तार किया।

बनोरा से जुड़ी सभी शाखाओं में मानव सेवी गतिविधियां निरंतर संचालित हो रही हैं। बनोरा ट्रस्ट से जुड़ी सभी शाखाएं आसपास क्षेत्र के मौजूद जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को जीवन की मूलभूत आवश्यकता शिक्षा, चिकित्सा या आध्यात्मिक मूल्यों की शिक्षा देकर समाज कल्याण के लिए क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही है।

See also  सीएम भूपेश का सवाल, कर्मचारियों का पैसा डूबेगा तो नहीं ?

साय ने पंगत में बैठकर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरु के दर्शन के पश्चात यहां पहुंचे सारे लोगों के बीच पंगत में बैठकर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। उनके साथ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और आमजनों ने भी भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।

यहां आयोजित महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आज रायगढ़ जिले के ग्राम महापल्ली मिनी स्टेडियम हेलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।